Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जनता परेशान, एक चोरी की मामले को एसडीपीओ ने किया खुलासा…

 

आदित्यपुर (ए के मिश्र )  सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आए दिन आदित्यपुर थाना क्षेत्र के किसी न किसी क्षेत्रों में चोरी की छिनतई की घटनाएं हो रही है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो अंतर्गत धीराजगंज मुहल्ले में बीती बुधवार की रात चोरों ने अनिल गोप के घर से एक लाख नगद व करीब दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली है।

Advertisements

अनिल गोप ने सुबह करीब तीन बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीपीओ सराइकेला हरविंदर सिंह नि सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापामारी शुरू कर दी।इस मामले में सालडीह बस्ती निवासी राजू लोहार और अदित्यपुर बस्ती एच रोड निवासी बबलू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी किए गए 2.60 लाख रुपये नकद व करीब 6 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी देर शाम आदित्यपुर थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने दी।

You missed