Spread the love

चार दिवसीय पांचवा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दूसरा दिन भी रहा स्वर्णिम…

झारखंड ने झटके चार स्वर्ण के साथ कुल छह पदक; पदकों की संख्या हुई नौ…

सरायकेला संजय मिश्रा: हैदराबाद में आयोजित की जा रही पांचवा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने चार स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार झारखंड के एथलीट द्वारा जीते गए कुल पदकों की संख्या नो हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव सिकंदर महतो ने बताया कि मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड से कुल 20 एथलीट नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

खेले गए दूसरे दिन की प्रतिस्पर्धा में 35 प्लस आयु वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रदीप तापेए ने स्वर्ण पदक एवं 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में मंजू मगडोली बोदरा स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ में टुहुक महतो स्वर्ण पदक एवं 200 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा चैताली मार्डी ने चक्का फेंक में रजत पदक जीतकर झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। इसे लेकर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीट बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Advertisements

You missed