Spread the love

हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ उद्घाटन, गिरीडीह सांसद सीपी चौधरी ने फीता काट कर किया शुभारंभ…

महायज्ञ का आयोजन से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता हैं  : चंद्र प्रकाश चौधरी

रामगढ़   जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में स्थित श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह संसद चंद्र प्रकाश चौधरी औंर विशिष्ट अतिथि पुरबडीह मुखिया अलका महतो ने फीता काट कर किया। 23 मार्च से 29 मार्च तक श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ साथ ही 24 मार्च से 29 मार्च प्रवचन और जागरण भी संचालित होगा। आयोजन रायपुरा के महावीर मंदिर में भव्य रूप से किया गया।

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि जहां यज्ञ होता हैं। वहां के आसपास का पूरा वातावरण औंर गांव शुद्ध हो जाता हैं। आस पास से नाकारात्मक शक्तियों का नास हो जाता हैं। उक्त महायज्ञ समिति के संयोजक बिनू कुमार महतो युवा टाइगर, संरक्षक सबू करमाली ,अध्यक्ष पंचम महतो ,कोषाध्यक्ष गणेश महतो ,रामविलास महतो, सबित्री देवी ,गौरी महतो, लखेश्वर महली, शिवकुमार मुंडा, कारू मुंडा, गोलक मुंडा, दशरथ महतो, गोवर्धन महतो, राम कुमार महतो, योगेंद्र महतो, दिलीप कुमार महतो, महेश महतो ,करण करमाली ,भगवानी करमाली, सतीश महतो ,भीम महली एवं अर्जुन महतो सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed