
लोकतंत्र की अंतिम शक्ति जनता के हाथ में होती है : डालसा

Arjun Kumar Pramanik……✍️
रांची । झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में दीपाटोली रोड नम्बर-3, पुन्दाग के समीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी पिंकू कुमारी, सुरज मुंडा एवं अरविंद कुमार पाठक, विधि के छात्र-छात्राओं में आरकेडीएफ कॉलेज की मनीषा कुमारी और रश्मि कुमारी तथा द अल्टरनेट स्पेस एनजीओ के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर निशात अशफरी, फील्ड कॉर्डिनेटर रिजवाना खातून, नन्ही पंचायत की कॉर्डिनेटर गुलनाज प्रवीण समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एलएडीसी सहायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र ऐसी शासन व्यवस्था है, जिसमें अंतिम शक्ति जनता के हाथ में होती है। लोकतांत्रिक देशों में चुनाव एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके द्वारा नागरिक अपने प्रतिनिधियों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चयन करते हैं। मतदान का अधिकार केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक सशक्त साधन भी है, जिसके माध्यम से जनता शासन में भागीदारी करती है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 एवं अनुच्छेद 324 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर श्री शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित ‘स्वीप’ कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। यह भी उल्लेखनीय है कि एनजीओ टीम द्वारा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
Related posts:

