Spread the love

दुमका डबल मर्डर का खुलासा: छोटा दामाद ही निकला कातिल, लालच ने लिया दो जानों का सौदा

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वृद्ध दंपती की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि परिवार के ही छोटे दामाद ने की। वजह—पैसों का लालच और जमीन के पैसे को लेकर विवाद।

कैसे खुला राज ?

पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसडीपीओ विजय कुमार महतो के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने आरोपी सुबल साहा उर्फ भुलु साहा को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से गिरफ्तार किया।
बरामदगी:

खून से सना पीला टी-शर्ट एंड्रॉयड मोबाइल, की-पैड फोन सास के सोने के जेवर (चेन, अंगूठी, 4 बेसर)

आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

हत्या की पूरी कहानी

मृतक नौ गोपाल की दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी को जमीन बेचकर मिले पैसों से मदद मिली, छोटी बेटी को नजरअंदाज किया गया। आरोपी दामाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हाईवे ट्रक चलाने का काम बंद हो गया था।
19 अगस्त की रात 11 बजे के बाद वह बाइक से ससुराल पहुंचा। पैसों की मांग पर ससुर ने डांटा। गुस्से में उसने ईंट और पीढ़ा से हमला कर ससुर की हत्या कर दी।
उसी दौरान बाथरूम से बाहर आई सास को भी बेरहमी से मार डाला। वारदात के बाद आरोपी ने घर में स्नान किया ताकि खून के धब्बे बाहर न दिखें। फिर ससुर का मोबाइल और सास के जेवर लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस

कॉल डिटेल में आरोपी की लोकेशन घटना स्थल पर मिली। घटना से पहले मृतक को अंतिम कॉल भी उसी ने किया था। सीसीटीवी फुटेज में अकेले घूमता दएसपी पीतांबर सिंह खेरवकजज ने बताया यह हत्या पूरी तरह लालच का नतीजा है। आरोपी की नजर ससुर के पैसों पर थी। इनकार होने पर उसने जघन्य अपराध किया।

You missed