Advertisements

2 करोड़ 91 लाख की लागत से बनने वाले सड़क के निर्माण कार्य का जिप अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ…
सरायकेला: संजय मिश्रा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जिला समाहरणालय से ईटाकुदर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का 2 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से पुनः निर्माण किया जाएगा। उक्त सड़क का शिलान्यास पूर्व में ही मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया था। परंतु बुधवार को इसका भूमि पूजन कर विधिवत कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उपस्थित होकर भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंतागण तथा पंचायत के मुखिया बुधराम कुर्ली सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
जिला बार एसोसिएशन सरायकेला जनरल इलेक्शन 2021-23, स्क्रुटनी में सभी 31 नामांकन सही पाए गए, 4:00 तक लि...
हर घर हर द्वार - सरायकेला पुलिस -प्रशासन को है सबसे सरोकार" जिला प्रशासन की इस योजना का मंत्री चम्पा...
जमशेदपुर:चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो जिसको लेकर पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल टीम के साथ पहुंच...

