Spread the love

एनआईटी रोड स्थित एक बंद दुकान के शटर के नीचे से बहता खून देख मचा हड़कंप

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी रोड स्थित एक दुकान में आत्महत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान जयप्रकाश शर्मा (उम्र 51 वर्ष) के रूप में हुई है जो पेशे से दुकानदार थे। मंगलवार सुबह तब हड़कंप मच गया जब स्थानीय दुकानदारों ने बंद दुकान के शटर के नीचे से खून बहते देखा। शक होने पर तत्काल इसकी सूचना आरआईटी थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां जयप्रकाश शर्मा का शव फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश शर्मा बीते दो दिनों से लापता थे और उनकी दुकान भी लगातार बंद थी। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आत्महत्या की घटना दो दिन पुरानी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी दो दिनों से रांची में इलाज के लिए गई हुई थी और घटना के समय घर में मौजूद नहीं थी। पत्नी के अनुसार मृतक का अपने बेटे के साथ हाल ही में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पारिवारिक, मानसिक एवं आर्थिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग इस तरह की अप्रत्याशित घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।