
पोटका के रोहनी (बीड़ी गोड़ा) में हाईवा और कार के टक्कर में कार सवार तीन एवं हाईवा ड्राइवर घायल ।


पोटका संवाददाता- अभिजीत सेन
पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा पंचायत अंतर्गत ग्राम रोहनी (बीड़ी गोड़ा) में मंगलवार दोपहर को दवा लदी एक कार (नंबर JH05DN 2957) रांकिनी मंदिर से पोटका की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से पत्थर लदा एक डंपर (वाहन संख्या JH 05 AN 0577) तेज रफ्तार में डाउन की ओर आ रहा था।बताया जा रहा है कि डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रही कार को साइड से दबाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं डंपर का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार 3 व्यक्ति, नोटन पालित, जसदेव पालित एवं देवाशीष कैवतो और डंपर चालक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

