Advertisements
Spread the love

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में तीन प्रस्ताव हुए पारित…

सरायकेला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य संघ की जिला शाखा के संयुक्त बैठक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इसके तहत आगामी 24 फरवरी को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ और झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का संयुक्त अधिवेशन किया जाएगा।

इसे लेकर स्वागत समिति की अगली बैठक आगामी 11 फरवरी को कृषि विभाग प्रांगण में की जाएगी। बैठक में संयुक्त अधिवेशन को सफल बनाने के लिए निर्धारित तिथि को सभी से भाग लेने का अनुरोध किया गया।

You missed