Spread the love

ईचागढ़ के लावा में सैकड़ो लोगों ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया, ग्रामीणों ने कहा बाहर के नेताओं ने हमारे बीच भेदभाव का जहर घोला…

 ईचागढ़ विरोधियों को राजनीति से बेदखल करने का समय आ गया : हरेलाल महतो

चांडिल (कल्याण पात्रा) ईचागढ़ का दुर्दशा ऐसा क्यों हुआ, 35 साल पहले तो ऐसा नहीं था। 35 साल पहले सभी लोग एकजुट होकर अपने क्षेत्र के उन्नति में योगदान देते थे, फिर किसने हमारे बीच भेदभाव का जहर घोलने का काम किया है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा। रविवार को ईचागढ़ प्रखंड के चिपड़ी पंचायत अंतर्गत लावा गांव में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विरोधी लोगों को जनता ने पहचान लिया है,

अब उन्हें ईचागढ़ की राजनीति से बेदखल करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमें मानसिक गुलामी से बाहर निकलकर स्वयं अपना भाग्यविधाता बनना होगा। हरेलाल महतो ने कहा कि उन्हें मशीहा या राजा बनने का कोई शौक नहीं है, अपने जनता के सुख दुख का साथी बनने के लिए वह राजनीति में आए हैं। राजनीति एक मंच है, जिसके माध्यम से जनता को बेहतर सेवा देना तथा जनता को अधिकार दिलाना ही एकमात्र उद्देश्य है। हरेलाल महतो ने कहा कि हम ईचागढ़ विधानसभा में जनता का राज स्थापित करना चाहते हैं और कुछ लोग स्वयं राजा बनकर जनता का शोषण कर रहे हैं।

यही अंतर है आजसू पार्टी के विचारों में, जो दूसरों से अलग है। हरेलाल महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ विधानसभा की जनता इतिहास रचने वाली हैं, जो 35 वर्ष में नहीं हुआ वह अब होने वाला है। हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। जनता के भावनाओं के विपरीत सरकार ने काम किया है, अब जनता अपने अपमान का बदला लेने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी के विचारधारा को समर्थन दिया और पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। चिपड़ी पंचायत सदस्य माधवी मुंडा, पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधि पुष्कर सिंह मुंडा, नन्द लाल मुंडा, घासी राम सिंह मुंडा, बासु देव दास, समीर दास, उमेश दास, कार्तिक सिंह मुंडा, नवकिशोर सिंह मुंडा, संतोष प्रमाणिक, जोहार सिंह मुंडा, बिरेन महतो, हरेन महतो, आरती देवी, राधिका उरांव, भुवनेश्वरी उरांव समेत सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों को हरेलाल महतो ने पार्टी का स्वागत किया तथा बधाई दी।

मिलन समारोह में मुख्य रूप से ईचागड़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, प्रखंड सचिव तुलसी महतो, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नाथ महतो, दामोदर सिंह मुंडा, चिपड़ी पंचायत के उप मुखिया गंगा मनी महतो, सुबद्रा देवी, बिजय दास, भगत सिंह मुंडा, कार्तिक नपित, निर्मल गोराई, अरुण दास, अक्षय महतो, सुरेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed