हाथी प्रभावित गांवों में टॉर्च लाइट का वितरण, ग्रामीणों को दी गई सतर्कता की सलाह


Arjun Kumar Pramanik….✍️
अनगड़ा(राँची) : खिजरी विधायक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप की पहल पर मंगलवार को सिरका पंचायत के हाथी प्रभावित गांवों—सुनवाबेड़ा, अम्बुआ जरा, सिमराबेड़ा, लेम्भाटोली आदि में ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट का व्यापक वितरण किया गया। सिरका पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष समीम खान ने बताया कि विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक और ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राहत कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हाथी गांव में पहुंचें तो ग्रामीण सुरक्षित दूरी बनाकर टॉर्च और मशाल जलाकर उन्हें भगाएं तथा किसी भी परिस्थिति में छेड़छाड़ न करें।
उन्होंने यह भी कहा कि “हम अपने स्वार्थ के लिए उनके प्राकृतिक आश्रय को नष्ट कर रहे हैं, इसलिए अब हमें संयम और सतर्कता दोनों रखनी होगी।” टॉर्च लाइट वितरण कार्यक्रम सिरका प्राइवेट विद्यालय के समीप जंगल क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) रेजाक अंसारी, कांग्रेस नेत्री देवकी कुमारी, उपमुखिया प्रदीप उरांव, समाजसेवी आलम अंसारी, महासचिव दशरथ पहान, मनीराम नायक, नागेंद्र मुंडा, सागर करमाली, ग्राम प्रधान बाबूलाल मुंडा, बलकु उरांव, रीतलाल मुंडा, अजय नायक सहित सैकड़ों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related posts:

