Spread the love

आदित्यपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, सड़क से हटाए गए वाहन

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर:सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास किया गया।
अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर राजू कुमार ने किया। कार्रवाई के दौरान माइकिंग के जरिए लोगों को सूचित किया गया कि मुख्य सड़क पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग की अनुमति नहीं है। साथ ही स्कूल बस, कार, दोपहिया और तिपहिया वाहनों को सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि सड़क पर अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। साथ ही यह भी बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि शहर में जाम की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।
अभियान के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखा गया।

You missed