Advertisements
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह में दी गई श्रद्धांजलि

Advertisements

चांडिल । नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडेय सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने कहा,  “दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के एक महान जननेता, समाज सुधारक एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत थे। वे राज्यसभा सांसद रह चुके थे और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। साथ ही केंद्र सरकार में कोयला मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवा दी।”
उन्होंने आगे कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने हमेशा आदिवासी समाज और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी।
“उनके विचार और योगदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट निखिल कुमार, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, कृष्णा महतो, शुभम साहू, गौरव महतो, निमाई मंडल, मोहन सिंह सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

You missed