
शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, खिजरी विधायक राजेश कच्छप हुए शामिल

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
अनगड़ा(राँची) । प्रखंड के सिरका महेशपुर मैदान में शहीद शेख भिखारी वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस समारोह का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि चुटूपालू घाटी में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह ने 8 जनवरी 1858 को फांसी पर चढ़कर अमर शहादत प्राप्त की। उनका बलिदान केवल स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की अनुपम मिसाल है, जिसने झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। कार्यक्रम के दौरान मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। विधायक ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाएं । मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष शेख चरकु, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, युवा जिला उपाध्यक्ष अजय उरांव, महासचिव शिवदास गोस्वामी, रांची जिला ग्रामीण सोशल मीडिया समन्वयक कुलेश्वर मुंडा सहित शाहनाज खातून, संजय नायक, समीम खान, फारूक खान, सोनी प्रवीण, शमसाद खान, अल्तफ खान, रासिद खान, ईसकील, आसिफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

