
शहरजोड़ी गांव में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन, फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

रिपोर्टर – झंटू पाल
काठीकुंड । प्रखंड के शहरजोड़ी गांव स्थित फुटबॉल मैदान में 170वें हूल दिवस के अवसर पर आदिवासी क्लब काठीकुंड-गोपीकांदर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वीर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत फुटबॉल टूर्नामेंट से की गई, जिसका आयोजन आदिवासी क्लब के अध्यक्ष ईमानवेल हांसदा उर्फ बाले दा, कोषाध्यक्ष बिनु किस्कू, सचिव मनोज किस्कू, और क्लब के अन्य सदस्यों रवींद्र मरांडी, सुरेश किस्कू, उमेश मुर्मू, देवीलाल मरांडी, विजय सोरेन, और दनियल किस्कू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बिमला निपु सोरेन, उपप्रमुख अल्बिनुस किस्कू, ग्राम प्रधान राजे किस्कू तथा मंत्री टुडू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी राजकीरण दत्ता, मुन्ना भगत, प्रदीप वर्मा, गंगाधर पाल सहित कई स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हूल दिवस के इस अवसर पर ग्रामवासियों और युवाओं में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का उत्साह देखने को मिला।

