Advertisements
Spread the love

एकदिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना तुडियांग…

सरायकेला- संजय मिश्रा ।

Advertisements

जय मां मनसा क्लब बाटीडीह शत्रुशाल के तत्वावधान कुड़मी महतो समाज की ओर से शत्रुशाल फुटबॉल में आयोजित एकदिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में तुडियांग ने भंडारीसाई को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में तिलका बाबा धोलाडीह राजनगर तीसरे स्थान पर, कलावीर एफसी चौथे स्थान पर, मां मनसा क्लब बाटीडीह पांचवें स्थान पर और भद्रुडीह की टीम छठवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने उपस्थित खिलाड़ियों को बेहतर खेल के टिप्स और सुझाव देते हुए..

बताया कि वर्तमान सरकार की तरफ से पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले में हो चुका है। जिसमें उन्होंने सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में छोटा दावना पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, ग्राम प्रधान आत्माराम महतो एवं आयोजन समिति के सूरज लाल महतो, राजू महतो, कपिल देव महतो, पैराग महतो, गुरुदेव महतो, मनोज महतो, नीलकमल महतो, सरित महतो एवं पिंटू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित