Advertisements
Spread the love

2024 के लोकसभा चुनाव में खुंटी लोकसभा से कांग्रेस की जीत पक्की: प्रमेन्द्र मिश्रा…

सरायकेला- संजय मिश्रा ।

Advertisements

तमाड़ के भुइंयाडीह में तमाड़ विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीतीश पांडे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची जिला प्रभारी प्रेमेन्द मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रांची जिला अध्यक्ष अमरनाथ मुण्डा, तमाड़ विधानसभा प्रभारी अरुणा मिंज, कांग्रेसी नेता मृत्यंजय दास, कांग्रेस के तमाड़ प्रखंड प्रभारी निशीकांत गौंझू उपस्थित रहे।

बैठक में तमाड़ विधानसभा युवा कांग्रेस कमिटी एवं तमाड़, बुण्डु व अड़की के प्रखंड अध्यक्ष समेत प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला सह प्रभारी प्रमेन्द्र मिश्रा ने प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत कमिटी ओर बुथ कमिटी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेसियों को लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसलिए युवा कांग्रेसीयों को ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत होगी।

कार्यक्रम को कुदरत हुसैन, त्रिलोचन मुण्डा, लखिन्दर लोहरा, जितेन्द्र मुण्डा एवं दीपक मधेशिया ने भी संबोधित किया। वहीं बुण्डु ग्रामीण युवा कांग्रेस कमिटी का प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र महली को मनोनीत किया गया। एवं 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमिटी का विस्तार करने का निर्देश धर्मेंद्र महली को दिया गया। साथ ही फैयाज अंसारी एवं विनीत सिंह को तमाड़ विधानसभा युवा कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया गया। मौके पर अड़की प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मुण्डा, तमाड़ पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष रोशन कामति, मिनाज अंसारी, भीम प्रमाणिक, गणेश महतो, रवि महतो, अनिस तिवारी, उमाचरण महतो, कालीपद महतो, लाल महतो, सिष्टिधर महतो, हरेन महतो, एलेन महतो, सुभाष मछुवा, फालु कुम्हार, चंदन कुमार सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतीश पांडे ने व धन्यवाद फैयाज अंसारी ने किया।

You missed