Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में  टुसु मेला का आयोजन डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने मकर संक्रांति की दी बधाई सभी को…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर पंचायत के भालुकनाला गाँव में आयोजित टुसु मेला में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी सम्मिलित हुए तथा क्षेत्र के युवाओं के साथ मांदर बजाया. इस दौरान डाॅ गोस्वामी ने लोगों विशेषकर युवाओं से मिलकर टुसु पर्व की शुभकामनाएं दिया. टुसु मेला समारोह स्थल पहुँचने पर महिलाओं ने परम्परागत ढंग से डाॅ गोस्वामी का स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि टुसु पर्व झारखंड का सबसे लोकप्रिय पर्व है.

लोग 1 सप्ताह तक उत्साह एवं उमंग के साथ टुसु पर्व मनाते हैं. डाॅ गोस्वामी ने राज्य की हेमन्त सरकार से टुसु पर्व को राजकीय पर्व घोषित करने की मांग की है. इस दौरान प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शम्भुनाथ मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दिलीप महतो, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल तथा भाजयुमो मंडल महामंत्री महादेव महतो ने भी संबोधित किया.

इस मौके पर शत्रुघ्न मुंडा, चण्डी चरण मुंडा , रामेश्वर सरदार, मन्टु मुंडा, बार्ड मेम्बर लंकु सरदार, साहिल सरदार , जितेन किस्कू, गुरूचरण मुंडा, अजित मुंडा, वैद्यनाथ मुंडा, कुनु सोरेन, राहुल मांडी, सुखराई हाँसदा, मुरली मनोहर दास, अनिल महतो, लालटू महतो, रामचन्द्र सिंह, असीम कर्मकार, परिमल दास आदि उपस्थित थे.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा