
टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई उषा मार्टिन ने “समाज से टीबी उन्मूलन हमारा लक्ष्य होना चाहिए” : एनएन झा


✍️ Arjun Kumar Pramanik
रांची । टीबी उन्मूलन में समाज की भागीदारी बहुत जरूरी है। समाज के सभी वर्गों और संस्थाओं को आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि यह बीमारी पूरी तरह खत्म हो सके। यह बात उषा मार्टिन के एचआर हेड एनएन झा ने कही । उषा मार्टिन और शालिनी अस्पताल के सहयोग से आयोजित पोषण वितरण कार्यक्रम में आसपास के गाँवों में इलाजरत 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई। पिछले तीन वर्षों से कंपनी आसपास के गाँवों में टीबी मरीजों को पोषण सहायता देती आ रही है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के हेड डॉ मयंक मुरारी ने बताया कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं में सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत दिए जा रहे पोषण किट में प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री जैसे – दाल, चना, गुड़, मूंग, तेल, सोयाबीन बरी और अंडा शामिल है। यह पोषण सहायता अगले छह महीने तक हर महीने उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ टीके मिश्रा ने कहा कि टीबी उन्मूलन में दवा के साथ पोषण का ध्यान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी मरीजों से अनुरोध किया कि वे छह महीने तक नियमित रूप से पोषण किट में दी गई सामग्री का सेवन करें ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। अमरेश कुमार ने कहा कि जनभागीदारी से ही टीबी उन्मूलन का लक्ष्य पूरा होगा। कार्यक्रम में सुशांति तिर्की, नेहा भूषण, राणा विकास, वरुण कुमार, शिशिर भगत, दिलीप मुंडा, पंकज, उत्तम महतो, संपूर्णानंद महतो, संगीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे। सरकार ने उषा मार्टिन के प्रयासों को दिया सम्मान उषा मार्टिन फाउंडेशन के टीबी उन्मूलन में किए जा रहे योगदान को भारत सरकार ने भी सराहा। झारखंड में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सबसे पहले सहयोग देने वाली कंपनी के रूप में उषा मार्टिन को डिप्टी डायरेक्टर-टीबी, भारत सरकार द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। सम्मान पत्र एचआर हेड एनएन झा और सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी ने ग्रहण किया। कंपनी को सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान से उनके समाज के प्

