Advertisements
Spread the love

पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो गंभीर रूप से हुए घायल; रेफर…

सरायकेला : संजय मिश्रा : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला नगर क्षेत्र के राजबांध स्थित पेट्रोल पंप के समीप पिकअप वैन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार नलीनडीह गांव निवासी 30 वर्षीय शंभू तियू और नारायणपुर गांव निवासी 42 वर्षीय रविंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप वैन चालक पिकअप वैन को छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा।

Advertisements

जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविंद्र महतो गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी हैं। वे टेंट का काम करते हैं। उन्होंने 26 जून को किसी शादी समारोह के लिए टेंट का ऑर्डर लिया था। टेंट में टेबल और कारपेट कम पड़ जाने के कारण वे अपनी बाइक से शंभू तियु के साथ सरायकेला के टेंट संचालक विद्या साथुआ के पास समान का ऑर्डर देने आ रहे थे। इसी क्रम में वे राजबांध पेट्रोल पंप पर रुक कर बाइक में पेट्रोल डलवाने लगे।

पेट्रोल डलवा कर सरायकेला बाजार की ओर जाने के लिए जैसे ही वे बाइक लेकर मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। घटना में शंभू तियु के पांव की हड्डी तथा रविंद्र महतो की कूल्हे की हड्डी टूट गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायकेला थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई और जांच में जुट गई है।

You missed