Advertisements
Spread the love

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पाटोसिमल गांव से कोयला लदा दो बाइक को जब्त…

दुमका सिटी (अक्षय कुमार)
दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पाटोसिमल गांव में वन विभाग की टीम ने कोयला लदे दो बाइक को जब्त किया हैद्य वनपाल अनिल किस्कू ने बताया कि दो मोटरसाइकिल एवं लगभग 10 क्विंटल कोयला को जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से कोयला की अवैध ढुलाई की जा रही है। इस सूचना पर छापेमारी की गई। वन विभाग की टीम को देखकर बाइक सवार लोग बाइक और कोयला छोड़कर भाग निकले। फिलहाल बरामद कोयला और बाइक को वन विभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर पर लादकर वन परिसर लाया है।
अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के आसामियों को चिन्हित किया जा रहा है ।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You missed