
प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में, विद्यालय प्रबंधन समिति की दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी के विद्यालय प्रबंधन समिति कि दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को विद्यालय में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सीआरपी दिलीप महतो ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल अधिकार अधिनियम, विद्यालय प्रबंधन समिति की संरचना, अहर्ताएं एवं कार्य, अभिभावकों का विद्यालय में योगदान, शिक्षा अधिकार अधिनियम, बाल सुरक्षा के कानून व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आदि पर जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक, सेवानिवृत्त शिक्षक सह शैक्षणिक समिति के सदस्य जयहरी सिंह मुंडा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा करते हुए कहा अब 10 + 2 के पैटर्न को खत्म करते हुए, 5 + 3 + 3 + 4 पैटर्न को राष्ट्रीय शिक्षा 2020 से लागू की गई है जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब साइंस ,कॉमर्स ,आर्ट्स में विषय की बाध्यता नहीं रहेगी। वर्ग तीन पांच और आठ में परीक्षा ली जाएगी। वर्ग 10 एवं 12 की परीक्षाएं पूर्ववत रहेगी, लेकिन पैटर्न में बदलाव किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यपीका श्रीमती जोबा सोरेन ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण के समाप्ति की घोषणा की।

