Advertisements

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जिले के दो कराटेकारों ने जीते मेडल…
सरायकेला संजय मिश्रा: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सीकोकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2024 पारा कराटे एवं मास्टर्स में झारखंड टीम की ओर से जिले के कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल अपने नाम किया। चैंपियनशिप में भाग ले रहे कराटेकार तेजस कुमार ने कुमिते प्रतिस्पर्धा में रजत पदक और आर्यन देहरी ने कांस्य पदक हासिल किया।
Advertisements

दोनों कराटेकारों की इस सफलता पर जिला गोजोरियु कराटे एसोसिएशन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। मौके पर गोजोरियू कराटे एसोसिएशन के चीफ कोच कमल कुमार थापा और टीम के मैनेजर विजय कुमार सोनी ने कहा है कि दोनों कराटेकारों को इस सफलता से जिले के कराटेकारों में भारी उत्साह है। और इस सफलता से कराटेकारों में आने वाले समय में नई ऊर्जा का संचार होगा।
Related posts:
केंदुआ मोहकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन सह पुरस्कार वितरण ,अतिथि के रूप में शामिल...
Dhanbad News : जैक के चेयरमैन ने धनबाद के तीन परीक्षा केन्द्रों का किया औचिक निरक्षण किया , सभी केन्...
सिविल कोर्ट परिसर में जल जमाव नियंत्रण के स्थाई समाधान और ऑफलाइन वैक्सीनेशन को लेकर नपं उपाध्यक्ष ने...

