Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुए घायल; रेफर…

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां थाना क्षेत्र के सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरुडीह आईटीआई कॉलेज मोड़ के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में सरायकेला बाजार निवासी बाइक सवार दो युवक 24 वर्षीय शेखर राणा और 24 वर्षीय टिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दिन के तकरीबन 9:45 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शेखर राणा और टिंकू राणा एक ही बाइक से किसी काम से खरसावां गए हुए थे।

Advertisements

वापस सरायकेला लौट के क्रम में बुरुडीह आईटीआई कॉलेज मोड़ के समीप सामने से आती हुई अज्ञात कार से उनके बाइक की टक्कर हो जाने से उक्त घटना घटी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क दुर्घटना में दोनों घायलों के पैर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

साथ ही लगी गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया।