Advertisements
Spread the love

जल संकट को लेकर स्थानीय प्रभात नगर विकास समिति के बैनर तले वोट बहिष्कार रैली निकाल कर किया नगर निगम का घेराव…

जगबंधु महतो गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में जल संकट को लेकर स्थानीय प्रभात नगर विकास समिति के बैनर तले लोग आंदोलन कर रहे हैं। वोट बहिष्कार घोषणा के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर नगर निगम का घेराव किया।

Advertisements

जल संकट दूर करने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं । वोट बहिष्कार रैली निकालने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामचंद्र पासवान एवं सानू सिंह के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम का घेराव किया। इसी बीच नगर निगम के किसी अधिकारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गाली गलौज किया। जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और उस अधिकारी को पकड़ने के लिए दौड़े । लेकिन आक्रोशित लोगों से खुद को बचाते हुए वह अधिकारी नगर निगम के अंदर भाग गया।

आक्रोशित जन समूह को निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय के बाहर गेट बंद कर रोक दिया। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, गेट पर रोके जाने से कुछ युवकों ने निगम के उस अधिकारी को बाहर निकालने की मांग करते हुए जमकर गाली गलौज किया। बाद में प्रतिनिधि मंडल में शामिल रामचंद्र पासवान , संध्या प्रधान, सानू सिंह निगम के अधिकारियों के साथ हुई।

जिसमें प्रशासक द्वारा मंगलवार को दोबारा वार्ता के लिए बुलाया गया है ,गेट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान निगम कर्मचारी एवं अन्य अधिकारियों से बदसुलूकी की वीडियो निगम प्रशासन द्वारा बनाई गई है। जिसके आधार पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारीयो को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित