Spread the love

भारत सरकार के खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले नेहरू युवा केन्द्र दुमका के युवा जिला अधिकारी कुश कुमार के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज के अध्यक्षता में हुई

दुमका ब्यूरो  मौसम गुप्ता 

Advertisements

रामगढ़ प्रखंड के बौड़िया फूटबाॅल मैदान में दो दिवसीय 02-03- 2024 एवं 03-03-2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था,जैसे फूटबाॅल, क्रिकेट, कबड्डी, तथा रस्साकशी।

जिसमें फूटबाॅल में प्रथम स्थान राजा पाथर टीम को जर्सी प्रमाण पत्र व ट्राफी दिया गया।वहीं द्वितीय स्थान महुलबाना टीम को नेट फूटबाॅल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलाटांड़ टीम को जर्सी प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।तथा द्वितीय स्थान बौड़िया टीम को गेंद प्रमाण पत्र व ट्राफी दिया गया।
वहीं कबड्डी टूर्नामेंट में प्रथम स्थान जन जन सेवा फाउंडेशन बौड़िया के छात्रा को कलम व कापी दिया गया। तथा रस्साकशी में जन जन सेवा फाउंडेशन के पुरुष वर्ग को प्रथम पुरस्कार स्वरूप कलम कापी व प्रमाण पत्र से नवाजा गया।

वहीं बालिका वर्ग में दुर्गा सेना तिलाटांड़ टीम को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ट्राफी प्रमाण पत्र व कापी कलम से सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर संस्था के स्वयंसेवक अमन राज ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र पूरे भारत वर्ष में युवाओं को सही मार्गदर्शन व खेल एवं शिक्षा के क्षेत्रों में गांव तथा शहर में रहने वाले छात्र छात्राओं तथा युवाओं को उचित प्लेट फार्म मुहैया कराता है। नेहरू युवा केन्द्र पूरे देश में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है, युवा इस संगठन से जुड़कर खेलों के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश सकते हैं।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी सुनील हेम्ब्रम, जन जन फाउंडेशन के संस्थापक किशोर कुमार कापरी, स्वामी विवेकानंद युवा क्लब जोरडीहा के सचिव सोनु मिर्धा, करन कुमार, श्रवण कुमार, सुमित राय, लुईस सोरेन, दुर्गा सोरेन, सोनी कुमारी, आशा कुमारी, काजल कुमारी, गौतम ततवा, विशाल मुर्मू, राकेश कुमार, एलबी मुर्मू, महादेव बेसरा, मुकेश हेम्ब्रम, बाबूलाल मुर्मू, भीमसेंट मुर्मू, अमित हेम्ब्रम, संतोष हेम्ब्रम, सुनिराम सोरेन, मनिष मुर्मू, प्रेम लाल बास्की सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

Advertisements

You missed