Advertisements
Spread the love

फायर सेफ्टी वीक के तहत अग्निशमन विभाग ने संस्थानों में मॉक ड्रिल के माध्यम से किया जागरूक…

सरायकेला Sanjay। फायर स्टेशन सरायकेला के फायर सेफ्टी ऑफिसर ऋषि कुमार तिवारी के नेतृत्व में फायर सेफ्टी वीक मनाते हुए सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के रिलायंस ट्रेडर्स मॉल और हौंडा शोरूम में मॉक ड्रिल कर संस्थान के अधिकारी और कर्मियों को फायर से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisements

जिसमें आग लगने की स्थिति में बरते जाने वाले आवश्यक सावधानियां, एलपीजी से आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल के तरीके और फायर से सुरक्षा जैसे विषयों पर संस्थान के अधिकारी एवं कर्मियों को मॉक ड्रिल कर जागरूक किया गया। मौके पर फायर स्टेशन के प्रभात प्रसाद एवं शशि भूषण साहा मुख्य रूप से मौजूद रहकर फायर सेफ्टी को लेकर आवश्यक टिप्स दिए।

You missed