Advertisements
Spread the love

मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत गमहरिया प्रखंड कमिटी का विस्तार…

जगबंधु महतो गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत गमहरिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में गमहरिया प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया।

Advertisements

जिसमें प्रेम कुमार को सचिव ,बलराम महतो उपाधयक्ष, गोपाल चन्द्र महतो सहसचिव बनाया गया है। इस कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष जवाहर लाल माहली एवं जिला अध्यक्ष अमीन मंडल एवं जिला सचिव सुनील मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र दिया गया । इस अवसर पर संघमित्र, सुनील मंडल, रंजन कारूवा आदि उपस्थित थे।