Spread the love

चाकुलिया बैंक ऑफ इंडिया में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया पुराना बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत शाखा प्रबंधक दीपक कुमार नोनिया के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बैंक कर्मी बैंक कर्मी एवं खाताधारक मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई गई. साथ ही सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. सभी के कहा की अपना मतदान जरूर करें. शाखा प्रबंधक ने मतदाता प्रतिज्ञा दिलाते हुआ कहा की हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस मौके पर वर्षा केड़िया, जुली कुमारी, अंजू साहू, सविता सोरेन, शालिनी कश्यप, रवि घोष, महादेव पातर, जोय भारती आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed