Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे सरायकेला-खरसावां जिला, कोलाबीरा में जिप सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत..

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

स्वागत के लिए शंभु मंडल के साथ जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं युवा मोर्चा के अभिषेक आचार्य

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सरायकेला-खरसावां जिला पहुंचने पर कोलाबीरा में भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता शंभू मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शंभू मंडल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश में कृषि क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना की।

इस संबंध में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा द्वारा बीते 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के पार्टीगत कारण बताते हुए सभी को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के उत्तरोत्तर विकास का सहभागी बनने और राष्ट्रहित में तथा जनहित में समर्पित होकर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किये। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisements

You missed