Spread the love

अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन; अपने बेटे के दुसरे जन्मदिन पर सैलून संचालक ने फ्री कटिंग एंड सेविंग सेवा दी…

सरायकेला। जन्मदिन बेहतर तरीके से और कई तरीके से मनाए जाने के किस्से होंगे। परंतु सरायकेला में एक अनोखा जन्मदिन मनाए जाने का किस्सा सामने आया है। जब एक सैलून संचालक पिता ने अपने बेटे के दुसरे जन्मदिन पर पूरे दिन भर के लिए फ्री कटिंग एंड सेविंग सेवा की। इतना ही नहीं इस नि:शुल्क सेवा के लिए उसने अपने सैलून में पांच अन्य नाई कार्य के लिए रखें। मामला सरायकेला के गौरांगडीह स्थित साजन सैलून का है।

जिसके संचालक साजन बारीक ने अपने एक साल के बेटे जय बारीक उर्फ सौरभ बारीक का दूसरा जन्मदिन कुछ इस कदर मनाया। जिस पर सैलून संचालक साजन बारिक ने कहा कि बेटे के जन्म के दो साल पूरे होने की खुशी में अपने सामर्थ्य से जितना हो पाया किया। इससे लाभान्वित होने वाले गांव के लोगों ने खुश होते हुए बदले में बर्थडे बॉय बेटे जय बारिक उर्फ सौरभ बारीक को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिए। इस अवसर पर सैलून संचालक साजन बारीक के साथ फ्री कटिंग एंड सेविंग सेवा में साथ देने वाले नाई में रथो बारीक, लालटु बारिक, संदीप बारीक एवं विक्की बारीक ने सहयोग किया।

Advertisements

You missed