
पंकज कुमार महतो को स्वर्ण पदक एवं चैंपियंस ऑफ चैंपियंस 2025 ट्रॉफी

राँची / नामकुम (ब्यूरो रिपोर्ट) । वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (भारत) द्वारा मान्यता प्राप्त वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स, झारखंड चैप्टर की ओर से झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन जमशेदपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो ने सीनियर बॉयज ग्रुप ‘बी’ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और डब्ल्यूएफएफ चैंपियंस ऑफ चैंपियंस 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने चैंपियन ऑफ चैंपियंस राउंड में एक मिनट पचास सेकंड तक वीरभद्रासन की मुद्रा में स्थिर रहकर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्वातिलेखा महतो ने सुपर सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। एमएससी योग विभाग की छात्रा रूपा कुमारी को योग क्वीन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की योग विभाग की सहायक प्राध्यापिका अंजना कुमारी सिंह को प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चयनित होने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. एस. बी. डांडिन, डीन डॉ. नीलिमा पाठक, एसोसिएट डीन डॉ. आर. एम. झा, योग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अर्चना मौर्या, डॉ. विश्वजीत वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

