Advertisements
Spread the love

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जिला तैयार; सीएस ने विभाग

को किया अलर्ट…

सर्दी खांसी होने पर तुरंत जांच कराए और इलाज कराए।

सरायकेला Sanjay: कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ-7 (ओमाइक्रान) चीन में कहर बरपा रहा है। यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। जिसको लेकर सरायकेला खरसावां जिला में स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सदर अस्पताल व कुचाई में लगे दो आक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है, ताकि जरुरत पड़ने पर तुरंत शुरू किया जा सके। सुविधाओं से लैस होने के बावजूद जिले में आक्सीजन प्लांट का सुचारू रुप से संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं है। इसे इलेक्ट्रीशियन के द्वारा ही आपरेट किया जा रहा है। सौ बेड के सदर अस्पताल के प्रत्येक बेड में आक्सीजन पाइप पाइन की सुविधा दे दी गई है। जिले में सौ से अधिक वेंटिलेटर की सुविधा है। इसके साथ ही अस्पताल आने वाले लोगों को माक्स पहनकर आने का निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना का सभी गाइलाइन का फिर से कड़ाई से पालन शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल अस्पताल के कोविड वार्ड को फिर से दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर सबको सतर्क रहने की जरुरत है। सदर अस्पताल में आईसीयू सहित सारी सुविधा है। अस्पताल आने वाले मरीज व उसके साथ आने वाले लोगों को भी माक्स पहनना अनिवार्य है। सर्दी खांसी होने पर तुरंत जांच कराए और इलाज कराए। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर विभाग को अलर्ट किया गया है।

Advertisements

किस वर्ग के कितने लोगों ने लिया वैक्सीन

हेल्थ केयर वर्कर : 17,769

फ्रंट लाइन वर्कर : 19,904
18-59 वर्ष के बीच : 1,011,786

60 से अधिक उम्र के लोग : 1,38,825
15 से 17 वर्ष के बीच : 62,636

12 से 14 वर्ष के बीच : 44,333

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर