
हेसल में जमीन को लेकर हंगामा : बाउंड्रीवॉल पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने रोका निर्माण

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
अनगड़ा(राँची) । राजधानी राँची से लगभग 15 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत स्थित हेसल गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। मामला गंभीर होते ही पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। हो रहे बाउंड्रीवाल को रोका गया । प्रदीप पाहान ने बताया कि उनके परिवार को 2 एकड़ भूमि का बंदोबस्ती प्राप्त हुआ है। हरखनाथ पाहान के नाम से 2026 तक की रसीद निर्गत है और उनके सभी दस्तावेज पूरी तरह अद्यतन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी सभी सेटलमेंट कागजात उनके पास उपलब्ध हैं। प्रदीप पाहान ने यह भी बताया कि पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया है कि खाता संख्या 305, प्लॉट संख्या 3527 से संबंधित दस्तावेज दूसरे पक्ष द्वारा उपलब्ध नहीं है इसलिए उनका दावा उचित प्रतीत नहीं होता है ।
प्रदीप पाहान का आरोप है कि मंगलवार सुबह 8 बजे नागेंद्र महतो एवं उनके गोतिया जबरन उनकी जमीन पर बाउंड्री वॉल बना रहे थे। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने अनगड़ा पुलिस और अंचल कार्यालय को सूचना दी । वहीं दूसरा पक्ष नागेंद्र महतो का कहना है
कि उनके पूर्वज कोका महतो ने वर्ष 1952 में प्लॉट संख्या 3527 के लिए आवेदन दिया था और उसी वर्ष खासमहल अधिकारी ने उनके परिवार के पक्ष में 3 एकड़ 72 डिसमिल भूमि का बंदोबस्ती किया था। उनका कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से उक्त भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य कर रहे हैं , जिसे प्रदीप पाहान द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। अनगड़ा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुखदेव कच्छप ने बताया कि हेसल मौजा, खाता संख्या 305, प्लॉट संख्या 3527 से संबंधित आवेदन पहले भी आया था और आज भी प्राप्त हुआ है।
<span;>उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भूमि गैरमजरूआ मालिक श्रेणी की है, जिसमें रैयतों के नाम से रसीद निर्गत होती रही है।
<span;>—

