Advertisements
Spread the love

केन्द्र में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का किया आग्रह: सरोज महापात्र…


विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:
चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव के नायेक टोला में केन्द्र में फिर से नरेंद्र मोदी का सरकार बनाने का अपिल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने किया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने लोगों से अनुरोध किया कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से फिर से भाजपा का सांसद बनाने से गरीबों का विकास होगा.

उन्होंने केन्द्र में नरेंद्र मोदी का सरकार एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा किया गया विकास कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया. झारखंड में वर्तमान हेमंत सरकार की विफलताओं के बारे में भी लोगों को बताया. झारखंड में भी आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से अपिल किया. साथ ही उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. इसके पूर्व लोहामालिया गांव पहुॅचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता सरोज का स्वागत फूल मालाओं से लाद कर एवं आरती उतार कर लोगों ने किया.

You missed