Advertisements
Spread the love

वित्तीय वर्ष 24-25 के बोनस समझौता वार्ता में लिया गया निर्णय

Advertisements

बोनस समझौता एक बेहतरीन संबंध का परिचायक : रामटहल चैधरी

✍️ Arjun Kumar Pramanik

रांची/नामकुम । उषा मार्टिन में काम करनेवाले कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए 27100 (सताईस हजार एक सौ रुपये) बोनस के रूप में मिलेंगे। वित्तीय वर्ष 24-25 की बोनस समझौता वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह निर्णय लिया गया। यह समझौता कंपनी के प्रबंधन एवं कामगारों के मान्यता प्राप्त संगठन इंजीनियरिंग मजदूर सभा, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन एवम उषा इसमाइल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के बीच कई दौर की वार्ता के बाद संभव हुआ है। समझौता के पश्चात मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की ओर से अध्यक्ष रामटहल चैधरी ने कहा कि प्रतिस्पद्र्धा के दौर में भी प्रबंधन ने मजदूर हित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने सभी कामगारों का आहवान किया है कि वे मिलकर कारखाने के विकास में काम करें। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबीएन शर्मा ने बोनस समझौता होने पर संतोष जताया है। प्रबंधन का कहना है कि अब कारखाना के सभी कामगार कंधा से कंधा मिलकर चले, उत्पादन, गुणवत्ता एवं औद्योगिक विकास के लिए सभी अपना योगदान दे, ताकि कंपनी को शीर्ष पर पहुंचाया जा सके।
उषा मार्टिन प्रबंधन और इंजीनियरिंग मजदूर सभा, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन एवम उषा इसमाइल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के संयुक्त तत्वाधान में यह समझौता संपन्न हुआ। प्रबन्धन की ओर से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबीएन शर्मा, एचआर हेड एन०एन०झा, पर्सनल डिपाटमेंट के वरीय अधिकारी मनीष राज, विवेक प्रभाकर और थॉमस वर्गीस तथा सुमित कुमार ने इस समझौता वार्ता में प्रतिनिधित्व किया। कामगार प्रतिननिधि इंजीनियरिंग मजदूर सभा के अध्यक्ष पूर्व सांसद रामटहल चैधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आरके मिश्रा, महामन्त्री दशरथ महतो, कोषाध्यक्ष विगना महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, शहजनाथ महतो, विष्णु महतो,कामेश्वर पांडे,सहायक मंत्री श्री प्रकाश बूत कुमार, बिगल लोहार, दुर्गा चरण मुंडा इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों में धनेश्वर महतो उर्फ भोटे, रवींद्र दूबे, रंजीत कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार राय, विश्वनाथ कुमार, मंटू रिगेन, बिंदेश्वर महतो, जीतेंद्र सिंह, मोहन महतो रोपरी, मोहन महतो वायर मिल, संजय कुमार सिंह,राजेश अनिल तिग्गा, अविनाश कुमार सिंह उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वकर्मा महतो, महामंत्री बादल बूतकुमार, सहायक मंत्री बी के राय,विष्णु पांडे,कोषाध्यक्ष सुखदेव महतो एवं कार्यकारी सदस्यों में सोनार कुमार, संजय शर्मा, संजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, विश्वेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, अविनाश सिंह, गंगाधर महतो,नागेश्वर महतो, शिवनाथ महतो, राजेश्वर महतो एवम उषा इस्माल इंजीनियरिंग मजदूर सभा के महंमन्त्री श्री विष्णु महतो, कोषाध्यक्ष उमाशंकर महतो, सहायक मंत्री कजरू मुंडा एवं कार्यकारणी सदस्यों में बिरसा मंुडा, परवल महतो, विष्णुचरण महतो, नरेश लाल, जीतेंद्र कुमार आदि इस वार्ता में शामिल थे।