Advertisements
Spread the love

चाकुलिया पूर्णापानी में आजसू पार्टी द्वारा वनभोज समारोह…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पूर्णापानी में रविवार को आजसू पार्टी द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेंदु महतो ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो वनभोज में शामिल हुए. आजसू पार्टी के मिलन समारोह सह वनभोज में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए. इस अवसर पर आजसू पार्टी में सेवानिवृत शिक्षक काजल महतो, मोहिनी महतो, बलराम महतो, हरिश महतो, निरंजन महतो, धनपति महतो, अजीत महतो, चित्त महतो, दुर्गा चरण महतो, समशेर हांसदा, राम मांडी, राम मुर्मू समेत कुल 47 महिला एवं पुरुष आजसू पार्टी का दामन थाम लिया.

Advertisements

इस दौरान आजसू नेता फनी भूषण महतो ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू नेता फनी भूषण महतो ने कहा की चुनाव के समय कई लोग वोट मांगने आयेगें और लॉलीपॉप देंगे. लेकिन उनके झांसे में नहीं आना है. महिलाओं से कहा एक बार विधायक बनने का मौका दें ताकि क्षेत्र में विकास का काम कर सकें. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया. इस मौके पर ग्राम प्रधान कोकोल महतो, शांतनु बेरा, दीपक मदीना, निर्मल महतो, निलेश महतो, शशि महतो आदि उपस्थित थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?