
आसनबनी पंचायत के रामगढ़ गांव में वीर शहीद गंगानारायण सिंह अल अनोल शिक्षण संस्थान का उद्घाटन…
चाण्डिल (कल्याण पात्रा)

चाण्डिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत के रामगढ़ गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे ट्राईबल भूमिज काउंसिल के सचिव युधिष्ठिर सरदार एवं भारतीय आदिवासी भुमिज समाज झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में वीर शहीद गंगानारायण सिंह अल अनोल (ओलोअ बाकूल) शिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया
परंपरा गत लाया बुद्धदेव सिंह ने पूजा अर्चना के बाद आसनबनी पंचायत के मुखिया विदू मूर्मू, पंचायत समिति सदस्य माधवी सिंह, झारखण्ड ट्राईबल भूमिज काउंसिल के सचिव युधिष्ठिर सरदार ने फीता काट कर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया ,इस अवसर सभी पंचायत प्रतिनिधी एवं झारखण्ड ट्राईबल भूमिज काउंसिल के सचिव ने संबोधन किया, युधिष्ठीर सरदार ने बताया की भूमिज समाज अपने भाषा,हाषा, संस्कृति परंपरा से दुर होते जा रहा है, जिससे पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है, भूमिज समुदाय का खुद का भाषा अल अनोल होने के बावजूद भी समाज इससे कोसों दूर है,
यह दुर्भाग्य की बात है,आज राज्य स्तर के नियोजन में भी क्षेत्रीय भाषाओं की आवश्यकता होती है, भूमिज का खूद का अपना लिपी एवं भाषा है, इसलिए इससे जानना एवं शिखना अति आवश्यक है ,भूमिज भाषा को द्वितीय राज भाषा का दर्जा 2018 में दिया गया है ,
इस अवसर पर उपस्थित ,विदू मूर्मू मुखिया,माधवी सिंह पं स., रविन्द्र नाथ सिंह भारतीय आदिवासी भुमिज समाज जिला सचिव, ग्राम प्रधान कालीपद सिंह, शिवचरण सिंह,मंगल सिंह, अजय सिंह, सुखदेव सिंह, सर्वेश्वर सिंह, राजेन सिंह,पद्मोलोचन सिंह, वृन्दावन सिंह, जिवन सिंह,आशा सिंह,लतिका सिंह,जिरामनी सिंह, सुनिता सिंह,

