Advertisements
Spread the love

गम्हरिया बिजय मेडिकल स्टोर के मालिक विजय कुमार चौधरी हुए लापता…

आदित्यपुर  : जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थांना अन्तर्गत लाल बिल्डिंग चौराहे के निकट मौजूद बिजय मेडिकल स्टोर के मालिक विजय कुमार चौधरी शुक्रवार सुबह से ही लापता है। परिजनों ने बताया है कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। वहीं परिजनों ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाने में इसकी सूचना उपलब्ध करवाई है।

टाटानगर स्टेशन में उन्हें अंतिम बार देखा गया है। संभावना जताई जा रही है कि वह देवघर जाने वाली ट्रेन पर सवार हुए हैं। लेकिन उनका मोबाइल घर पर ही रह जाने के कारण उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, पूरे मामले को देते हुए मनोज चौधरी ने एक फोटो जारी करते हुए अपील की है कि जिन्हें भी उनकी जानकारी हो वे विजय मेडिकल स्टोर गम्हरिया से संपर्क कर सूचना उपलब्ध करवा सकते हैं।

You missed