Spread the love

बाबूलाल की विधायकी पर संकट, दल-बदल मामले में सुनवाई पूरी, स्पीकर करेंगे फैसला…

रांची-दल-बदल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की सुनवाई स्पीकर के न्यायाधिकरण में हो गई है। इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, 1 सितंबर को इस पर फैसला सुनाया जाएगा। झारखंड में सियासी हलचल के बीच विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो द्वारा जेवीएम से बीजेपी में शामिल होने वाले बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले पर ऑनलाइन सुनवाई की। जिसमे अब 1 सितंबर को फैसला सुनाने का निर्णय लिया गया है। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ स्पीकर को विधायकों की ओर से दलबदल की शिकायत मिली थी। जेएमएम विधायक भूषण तिर्की, कांग्रेस की दीपिका पांडेय, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने संयुक्त रूप से शिकायत की है। इस मामले में वादी-प्रतिवादी की ओर से दलील पेश की गई। इस मामले में बाबूलाल मरांडी की ओर से प्रारंभिक आपत्ति दर्ज की गयी।

Advertisements
Advertisements

हालांकि,, मामले में बाबूलाल मरांडी की ओर से प्रारंभिक आपत्ति दर्ज की गयी। साल 2019 में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के टिकट पर बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदीप यादव और बंधु तिर्की चुनाव जीत कर आये थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय की घोषणा कर दी। जिसके बाद उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता भी बना दिया गया। परंतु अब तक उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाया है जबकि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल हो गये।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…