Advertisements
Spread the love

ग्रामसभा स्थापना दिवस पर ग्राम प्रधानों का सम्मान, ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

अनगड़ा(राँची) । ग्रामसभा स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायत सचिवालय हेसल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली एवं ग्राम प्रधान देवराज पाहान को पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा भगत तथा पंचायत सचिव तश्लिम अंसारी द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामसभा की भूमिका, ग्रामीण सहभागिता और स्थानीय विकास पर चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने ग्रामसभा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली ने कहा कि
“ग्रामसभा लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई है। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी आवश्यक है। ग्रामसभा के माध्यम से ही सरकार की योजनाएं सही लोगों तक पहुँचती हैं और गांव आत्मनिर्भर बनता है।”
वहीं ग्राम प्रधान देवराज पाहान ने कहा कि
“ग्रामसभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि गांव की आवाज़ है। सभी ग्रामीणों को मिलकर सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वच्छता और विकास के कार्यों में आगे आना चाहिए।”
कार्यक्रम में ग्रामीण मुनकी कुमारी, शालो देवी, नरेश महली, जुगल किशोर, साकिर अंसारी, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।