Advertisements
Spread the love

कुआं और डोभा का गंदे पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण…

नोनीहाट अक्षय कुमार मिश्रा:नोनीहाट। जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायत अंतर्गत खरबिला गांव के मातकम टोला में 10 माह से जलमिनर खराब है । ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिय अभियंता से लेकर जनप्रतिनिधि तक कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक ठीक नहीं हो पाया है । ग्रामीण थक हारकर अपने पूर्व जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल से जलमीनार ठीक करने का गुहार लगाया ।

Advertisements

श्री मंडल सूचना मिलते ही गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जल मीनार का अवलोकन किया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जयप्रकाश मंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री अनुज मिश्रा जी को दूरभाष पर स्थिति से अवगत कराते हुए अभिलंब जल मीनार को ठीक कराने को कहा । वर्तमान में ग्रामीण कुआं एवं डोभा का पानी पीने के लिए मजबूर है ।

इस टोला में लगभग 200 आबादी है जो 100%आदिवासी है । यह जल मीनार मुख्यमंत्री जन नल योजना से निर्मित हुआ है । इस जल मीनार की क्षमता 5000 लीटर है । मौके पर कुशमुनी मरांडी, सुनीता टुडू, जय लाल मुर्मू, सोना हांसदा, मोटका मुर्मू, महालाल मुर्मू, बुधनी सोरेन, टेरेसा सोरेन, पानमुनी हेम्ब्रम, रासमुनि मरांडी, लालमुनी मरांडी, पार्वती हांसदा, खपरो बास्की, महारानी किस्कू उपस्थित थे ।