Spread the love

रामगढ में विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन, नये पदभार ग्रहण किये रामगढ के उपायुक्त ‌को सम्मानित…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में दस लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी गण रामगढ में नये पदभार ग्रहण किया गया। रामगढ़ जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त पदाधिकारी चन्दन कुमार ‌को उनके कार्यालय में भेंट कर मंत्रोच्चारण के पश्चात पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उपायुक्त पदाधिकारी चन्दन कुमार की स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना किया गया। संवैधानिक ढांचागत परम्परा के अनुरुप रामगढ जिला में ‌अमन चैन के लिए सहानुभूति पूर्ण ढंग से सहयोग का आदान-प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। उक्त मौके पर विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीपकुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक नवीन पाठक, सांसद प्रतिनिधि इला रानी पाठक,विश्व ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार मिश्रा,विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता इन्द्रमणिनाथ मिश्रा, अनुज तिवारी, हरिहर पाठक, विकास पांडेय एवं रमण शर्मा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed