Advertisements
Spread the love

आइसीएसई बोर्ड परीक्षा में वीएस पब्लिक स्कूल सीनी का शत-प्रतिशत रिजल्ट; संचिता सथपति 95.6% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर…

सरयकेला: संजय मिश्रा । आइसीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ. परिणाम जारी होने पर वीएस पब्लिक स्कूल सीनी के सफल हुए छात्रों और उनके अभिभावकों का उत्साह इस दौरान देखने को मिला। सीनी में आइसीएसई बोर्ड संचालित वीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षक समेत अन्य टीचर ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दिया।

Advertisements

आइसीएसई बोर्ड के संचिता सथपति 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रही। जबकि 93.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सुमित महतो दूसरे स्थान पर रहा। और तीसरा स्थान पर 89.6 अंक लाने वाले पियाली कुंडू रहे। उक्त तीनों बच्चों स्कूल टॉपर बनकर विद्यालय जिला माता पिता व समाज का नाम रोशन किया। जहां स्कूल की प्रिंसिपल के साथ शिक्षकों ने सफल बच्चों को लगन और मेहनत के साथ पढ़ने का सुझाव दिया। आइसीएसइ बोर्ड में तीनों बच्चों अच्छा परिणाम के साथ स्कूल टॉपर बनने से परिवार में काफी उत्साहित है। साथ ही वीएस पब्लिक स्कूल सीनी में खुशी का माहौल बना हुआ है।