Spread the love

प्रत्येक पंचायतों में रात्रि चौपाल कर पिछड़ों को दिलाएंगे अधिकार – ओबीसी मोर्चा

 

दुमका ब्यूरो: मौसम कुमार
जरमुंडी। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना की समीक्षात्मक बैठक जरमुंडी बजरंग बली मोड़ के निकट किया गया। बैठक की अध्यक्षता जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रमुख मरीक ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि मोर्चा द्वारा जातिगत जनगणना करा कर आबादी के अनुरूप आरक्षण देने, ट्रिपल टेस्ट के पश्चात ही नगर निकाय चुनाव कराने, दुमका जिला में पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था, पंचायत को इकाई मानकर अनुसूचित क्षेत्रों का निर्धारण करते हुए सभी एकल पदों का आरक्षण सुनिश्चित किया जाए

Advertisements
Advertisements

ताकि पिछड़ी जातियों को भी मुखिया, प्रमुख एवं जिला परिषद का अध्यक्ष बनने का मौका मिले, प्रत्येक पंचायतों में हाई स्कूल और प्रखडों में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जाय। सहित कई मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन किया गया।

केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा की समीक्षा बैठक में पिछड़ों के हक और अधिकार के लिए मोर्चा का आंदोलन सफल रहा। ओबीसी मोर्चा के आंदोलन का ही नतीजा है कि झारखंड सरकार ने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा किया गया। मोर्चा द्वारा लगातार कार्यक्रम होने से जनता में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता आई है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष लालमोहन राय ने कहा कि अब अगले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा के पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जन जन को जागरूक कर आंदोलन को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में बुद्धिजीवी मंच के बिहारी यादव, मदन गुप्ता, अर्जुन शर्मा, गणेश भंडारी, पवन पंडित, छतीस महतो, विष्णु मंडल, संजय मंडल, लाल बिहारी भंडारी, मनोज कुमार, सुबोध यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

You missed