Spread the love

सुख-शांति व समृद्ध की कामना करते हुए अर्जुन समाज ने पारंपरिक रीति रिवाज से की मां झूमकेश्वरी की आराधना…

सरायकेला संजय मिश्रा : सरायकेला में खरकई नदी के तट पर अवस्थित मां झुमकेश्वरी पूजा स्थल पर आखान के दिन सोमवार को कोल्हान प्रमंडल के अर्जुन समाज का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अर्जुन समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार मां झूमकेश्वरी की पूजा-अर्चना की और वनभोज का आयोजन किया।

जानकारी हो कि सरायकेला में खरकई नदी के तट पर स्थित मां झुमकेश्वरी पूजा स्थल पर लोगों की आस्था एवं विश्वास है और सुख, शांति व स्मृद्धि के लिए यहां आकर लोग झुमकेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। शुभ कार्य का आयोजन एवं शुभारंभ के पहले झूकेश्वरी माता की पूजा-अर्चना करने की परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है।

अर्जुन समाज के लोग मकर संक्रांति के बाद पहला माघ को यहां आकर मां झुमकेश्वरी की पूजा-अर्चना कर मिलन समारोह आयोजित कर पिकनिक मनाते हैं। प्रतिवर्ष की भांति कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्र से आकर हजारों की संख्या में अर्जुन समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार मां झुमकेश्वरी की पूजा-अर्चना की। माता की पूजा में मुर्गे की बलि दी गई और समाज के लोगों ने खरकई नदी के तट पर सपरिवार पिकनिक मनाया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते हुए सुख-शांति व खुशहाली जीवन की शुभ कामना दी। झुमकेश्वरी पूजा स्थल एवं खरकई नदी के चट्टानों पर अर्जुन समाज के लोगों की काफी भीड़ रही।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…