Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा ने कहा गोगो दीदी का पैसा माता बहनों के खाते में आने के बाद ही असम जायेंगे वापस

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा मुख्य बाजार अवस्थित देव वाटिका परिसर में भाजपा की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए हजारों की संख्या में महिलाएँ शामिल हुई. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार द्वारा मैया योजना का लाभ देने से नहीं बल्कि घर-घर के युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है. वहीं भाजपा राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा अब झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है. इसलिए अब सरकार को उखाड़ फेंकने की समय आ गया है. उधर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने वर्तमान झारखंड की स्थिति को रूबरू कराते हुए कहा कि झामुमो के शासन काल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,बालू चोरी जैसे कई कारनामे किए गए हैं. इसलिए अब परिवर्तन की आवश्यकता है. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को अधिक से अधिक मतों पर विजय बनाकर क्षेत्र की उन्नति के लिए सहयोग करें. मुख्य अतिथि असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा ने संबोधन में कहा की जब तक गोगो दीदी का पैसा माता की बहनों के खाते में नहीं जाएगा तब तक वह असम अपने राज्य वापस नहीं जाएंगे. भाजपा की सरकार बनते ही प्रत्येक साल हर एक परिवार को पर्व त्योहार पर दो सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा एवं 500 रूपया में गैस उपलब्ध कराया जाएगा. इस मौके पर नंद जी प्रसाद, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू, पद्मश्री जमुना टुडू, भाजपा युवा नेता ऋषि षाड़ंगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, जीप सदस्य भूपति नायक, सुप्रिया सीट, ज्योत्स्ना मयी बेरा, काजल महाकुड़, भानुप्रिया नायक, अर्चना माइती समेत हजारों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष शामिल थे.

Advertisements