Spread the love

एसबीयू के फैकल्टी और छात्रों ने एआईटी बैंकॉक में रिसर्च की बारीकियों को जाना

Advertisements
Advertisements

राँची । ग्लोबल एआई इनोवेशन इंटर्नशिप और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT), बैंकॉक में एक शोध सहयोग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थागत भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सहयोगात्मक शोध के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) की ओर से डीन डॉ. संदीप कुमार, एचओडी डॉ. विश्वरूप सामंता, डॉ. मनोज पांडेय और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीता वर्मा ने एसबीयू में चल रहे विभिन्न शोध परियोजनाओं पर अपने विचार साझा किए। वहीं, AIT की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन कुमार त्रिपाठी, स्टूडेंट अफेयर डायरेक्टर डॉ. तेनजिन और रिसर्च कोऑर्डिनेटर डॉ. पीवी गोपीकृष्ण ने संस्थान की पहल और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।कार्यशाला के समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और दोनों संस्थानों के बीच भविष्य में संयुक्त परियोजनाओं पर कार्य करने की योजना बनी। शोध और नवाचार के वैश्विक संबंधों को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर AIT के डॉ. ऋषि जैन तथा SBU की ओर से डीन अजय कुमार, डॉ. रिया मुखर्जी, डॉ. सागर सारंगी, डॉ. उत्सव विशाल और श्वेता कुमारी सहित कई छात्र भी उपस्थित रहे।गौरतलब है कि एसबीयू के फैकल्टी और छात्र इन दिनों AIT बैंकॉक के शैक्षणिक दौरे पर हैं और रिसर्च के विभिन्न पहलुओं से सीधे तौर पर जुड़ रहे हैं।

एसबीयू प्रशासन ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।