Spread the love

 

 

विधायक ने चौलीवासा में फीता काटकर किया छौ नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरुरत: सविता महतो

चांडिल डेस्क (सुदेश कुमार ): चांडिल प्रखंड के चौलीवासा में सोमवार को आद्याशक्ति महामाया क्लब चौलीवासा द्वारा सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर एक दिवसीय छो नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने फीता काटकर विधिवत रुप से छौ नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Advertisements
Advertisements

सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता ने कहा कि सांस्कृतिक हमारी पहचान है इसमें युबा पीढ़ी को बढ़ चढ़कर रिश्ता लेने की जरुरत है। वही उस्ताद चंडीचरण महतो कुशपुतुल नीमडीह बनाम देवेन सिंह सरदार ग्वालिकोचा पुरुलिया पश्चिम बंगाल के दलों ने छो नृत्य में अपना जलवा बिखरे। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतोए काबलु महतो, आनंद मंडल, चित्त सिंह, समर भुईया, अर्जुन सिंह मुंडा, भीम मुंडा, कृष्णा भुईया,समेत कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

You missed