Advertisements
Spread the love

भाजयुमो युवा मोर्चा के संयोजक सुरेश सिंह के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत स्थित रघुनाथपुर में बुधवार को भाजयुमो युवा मोर्चा के संयोजक सुरेश सिंह के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया. युवा चौपाल कार्यक्रम में भाजपाइयों ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी.

Advertisements

इस दौरान सुरेश सिंह ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने युवाओं से कहा कि समूचा देश लगातार तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर बैठा हुआ है, जिसके चलते विपक्षी पार्टियों का मौका परस्त गठबंधन पूरी तरह विफल होना तय है. उन्होंने बताया कि युवाओं से कहा कि वे ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं जिसके चलते युवा मोर्चा पार्टी के लिए सदैव सर्वोपरि रहा है.

इस मौके पर देवाशीष मंडल, महादेव महतो, परिमल दास, राणा गोप, बलराम दास, जवाहर गोप, रोहित पति, उत्तम मुर्मू, लखीकांत गोप, बासु गोप, संतोष गोप, लखन हांसदा, धरणी गोप, मलय गोप, मधु पातर आदि उपस्थित थे.

You missed